हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Exclusive: खुल गई राजा रघुवंशी की पूरी मर्डर मिस्ट्री, हत्या के वक्त सोनम थी मौजूद, जानें किसने किया था पहला वार?

Raja Raghuvanshi Murder Mystery : राजा और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में पुलिस ने सोनम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेघालय की पुलिस सभी आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग जा रही है। पढ़ें इंदौर से हेमंत शर्मा की रिपोर्ट।

विज्ञापन
सोनम और राजा रघुवंशी। (File Photo)

Raja Raghuvanshi Murder Mystery : मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए एमपी के इंदौर के राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया गया। इस हत्याकांड में तीन आरोपियों के साथ उसकी पत्नी सोनम भी शामिल थी। क्राइम ब्रांच एसीपी पूनमचंद्र यादव ने News24 से विशेष बातचीत करते हुए राजा रघुवंशी की पूरी मर्डर मिस्ट्री खोल दी। आइए जानते हैं कि किसने राजा पर पहला वार किया था?

मेघालय पुलिस राज रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत चारों आरोपियों को लेकर फ्लाइट से शिलॉन्ग रवाना हो गई है। इस बीच क्राइम ब्रांच एसीपी ने बताया कि चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पति राजा की हत्या के वक्त सोनम मौके पर मौजूद थी। चारों आरोपियों ने 50 हजार की राशि खर्च की है।

यह भी पढ़ें : Raja Raghuvanshi Murder Case: ‘सबके सामने सोनम को दीदी बोलता था राज’, परिजनों ने किए बड़े खुलासे

विज्ञापन

विक्की ने राजा पर किया था पहला वार

आरोपी विक्की ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ही राजा रघुवंशी पर पहला वार किया था। पुलिस ने विक्की के घर से हत्या के वक्त पहने कपड़े बरामद किए हैं। कपड़ों को फॉरेंसिक के लिए भेज दिया गया है। तीनों आरोपी ट्रेन के माध्यम से इंदौर से गुवाहाटी पहुंचे थे।

राज-सोनम ने शादी पहले रची थी राजा की हत्या की साजिश

मास्टरमाइंड राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी ने शादी के पहले ही राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने शिलॉन्ग में इस्तेमाल किए मोबाइल फोन को बॉर्डर पर ही नष्ट कर दिया था। यानी मोबाइल को तोड़ दिया था। शिलॉन्ग पहुंचने के बाद पुलिस चारों आरोपियों से और कड़ाई से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

क्राइम सीन पर आरोपियों को लेकर जाएगी पुलिस

शिलॉन्ग कोर्ट में बुधवार को सोनम समेत सभी आरोपियों को पेश किया जाएगा। अदालत में पेशी से पहले उनका मेडिकल टेस्ट होगा। पुलिस कॉन्ट्रेक्ट किलर्स और सोनम को क्राइम सीन पर लेकर जा सकती है, जहां हत्याकांड का रीक्रिएशन होगा। जहां किलर्स रुके थे, वहां भी उन्हें ले जाकर शिनाख्त कराई जा सकती है। आरोपियों से पूछताछ में दो ACP रैंक के अधिकारी के साथ एक महिला अफसर और अन्य अफसरों की टीम मौजूद रहेगी। टीम मेघालय डीजीपी को रोज केस की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएगी।

यह भी पढ़ें : आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाए गए 120 पुलिसकर्मी, ऑपरेशन हनीमून के तहत ऐसे सुलझी राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola