Raja Raghuvanshi Murder Case: 'सबके सामने सोनम को दीदी बोलता था राज', परिजनों ने किए बड़े खुलासे

Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय में हनीमून के दौरान राजा-सोनम रघुवंशी की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस मामले में राज के परिजनों ने दावा किया कि उसका बेटा सोनम को दीदी बोलता था।

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा-सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा।

Raja Raghuvanshi Murder Case : मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले ने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया है। इस बीच सोनम के प्रेमी राज कुशवाह की मां ने दावा किया कि उसका बेटा राज सोनम को दीदी बोलता था। इंदौर में राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद वह घर में बहुत रोया था।

विज्ञापन

मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पत्नी सोनम रघुवंशी को रविवार को यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। सोनम ने खुद परिजनों को फोन करके अपने बारे में जानकारी दी थी। सोनम पर राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या करने का आरोप है, इसे लेकर पुलिस ने कहा कि सोनम-राज के बीच प्रेम संबंध था।

विज्ञापन

जानें राज की मां ने क्या कहा?

राज कुशवाह की मां चुन्नी देवी ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे को फंसाया गया है और वह निर्दोष है। राजा रघुवंशी की मौत से राज कुशवाह व्यथित था और वह उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। चुन्नी देवी ने कहा कि जब वह घर लौटा तो वह बेसुध होकर रो रहा था। मैंने बेटे को शांत करने की कोशिश की और कहा कि सब ठीक हो जाएगा, रोने से कोई फायदा नहीं है।

विज्ञापन

राज की छोटी बहन का दावा

राज की छोटी बहन सुहानी ने पत्रकारों को बताया कि उसका भाई इंदौर में सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। सोनम उसे काम के लिए बुलाती थी और राज हमेशा उसे दीदी कहकर बुलाता था। वे कभी भी 2-3 मिनट से ज्यादा बात नहीं करते थे। इस बीच सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा कि मेघालय पुलिस अपनी शान बचाने के लिए मेरी बेटी के खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ