हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजा के लिए कफन लेकर पहुंचा था राज, सामने आया वीडियो, मां बोली-सामने आ जाए तो...

राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में राजा रघुवंशी के घर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राज ही राजा के अंतिम संस्कार के लिए कफन लेकर पहुंचा था। वीडियो देखने के बाद राजा की मां ने कहा कि अगर मुझे पहले पता होता तो उसकी पिटाई कर दी होती।

विज्ञापन
राजा के अंतिम संस्कार के लिए कफन लेकर पहुंचा था राज

राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां राजा रघुवंशी की हत्या क्यों की गई, इसकी असली वजह सामने नहीं आ पाई है तो वहीं दूसरी तरफ सोनम के प्रेमी राज का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा के अंतिम संस्कार के लिए कफन लेकर खुद राज पहुंचा था।

वहीं राजा की मां ने कहा कि मैने वीडियो में देखा कि वो राज ही था। जिस हाथ से साजिश लिख रहा था, उसी हाथ से राजा के लिए सफेद शाल लेकर आया था। मुझे तब पता नहीं था, वरना मैं मुझे मार-मारकर पूछती कि तेरी हिम्मत कैसे हुई, राजा की हत्या करने की।

राजा की मां ने ज्योतिषी पर उठाए सवाल

राजा की मां को आज सोनम के परिवार ने जिस ज्योतिषी से शादी का कुंडली मिलान कराया था वो पत्री घर मंदिर की सफाई में मिली। इसके बाद उन्होंने ज्योतिषी एन. के. पांडे को फोन लगातार पूछा कि उन्होंने शादी की कुंडली मिलाई थी। अगर कोई मिलान सही नहीं था या उपाय था तो उन्होंने उन्हें क्यों नहीं बताया। क्या उन्होंने घर वालों को बताया था? अगर वह बताते तो उपाय हम भी कर सकते थे।

विज्ञापन

सोनम और राज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सोनम और राज को आज कोर्ट के सामने पेश किया गया था। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पर राजा रघुवंशी के भाई ने नाराजगी जताई है कि पुलिस ने उन्हें रिमांड पर क्यों नहीं लिया। हम नार्को टेस्ट की मांग करते-करते भिखारी हो गए हैं लेकिन हमारी मांग नहीं मानी जा रही है। इतने दिन में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मेरे भाई की हत्या क्यों की गई?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola