MP Modi Call CM Mohan Yadav ‘Laadla’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लाडला’ कहा है। दरअसल, पीएम मोदी ने राजस्थान में पार्वती-कालीसिंध- चंबल (PKC) प्रोजेक्ट को लेकर हुए समारोह में सीएम मोहन यादव को ‘लाडला मुख्यमंत्री’ कह कर संबोधित किया। वहीं, सीएम मोहन यादव ने पार्वती-कालीसिंध- चंबल (PKC) प्रोजेक्ट को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान के 20 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को आधुनिक युग के भगीरथ बताया है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिए दोनों राज्यों को जल-शक्ति का सदा-उर्वरा आशीष मिलेगा। अकेले मध्य प्रदेश की 6.13 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई पानी मिलेगा। साथ ही लाखों लोगों की प्यास बुझेगी।
मध्य प्रदेश को मिलेगा इतना पानी
बता दें कि पीएम मोदी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों के अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट के लिए 17 दिसंबर 2024 को एमओए के साथ योजना के पहले फेज की आधारशिला रखी थी। इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन आने वाले 8 साल में किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि PKC प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश को 3,000 और राजस्थान को 4,103 MCM (Million Cubic Metres) पानी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने बताया किसके पास है प्रधानमंत्री के खिलाफ फैसला करने का जज्बा
PKC प्रोजेक्ट से राज्य को बड़ा फायदा
PKC प्रोजेक्ट के जरिए मध्य प्रदेश के जिलों में 22 प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे, जिससे 3217 गांवों को लाभ मिलेगा। इसमें भिंड, श्योपुर, गुना, उज्जैन, शिवपुरी, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, राजगढ़, मुरैना, सीहोर, मंदसौर और इंदौर जिला शामिल है। राज्य में इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 17 बांध और 4 बैराज समेत 21 जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे 40 लाख से अधिक लोगों को पीने का पानी मिलेगा।
पीएम मोदी प्रदेश को देंगे सौगात
इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने बताया कि पीएम मोदी 25 दिसंबर 2024 को केन-बेतवा नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के रूप में मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे। इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखण्ड अंचल के लोगों को सिंचाई और पीने के लिए पानी मिलेगा।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
19 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines