---विज्ञापन---

कैसे होगा मध्य प्रदेश के गांवों का विकास? जानिए क्या बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गांवों का विकास भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हो सकता है।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम लेपा में आयोजित 3 दिवसीय ग्रामीण प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने माकड़खेड़ा से पीपलगोन रोड पर टिगरियाव से बम्हनगांव के बीच वेदा नदी पर पुल बनाने का भी ऐलान किया है। वहीं, सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के गांवों का विकास भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हो सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ने सभी को गौपालन के बारे ने बताया और इसके फायदे के बारे में बताया। गौधन के बिना खेती का काम भी संभव नहीं है।

---विज्ञापन---

ग्रामीण टेक्नोलॉजी को बढ़ावा

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ग्रामीण निमाड़ अभ्युदय संस्थान की तरफ से आयोजित किए गए प्रौद्योगिकी सम्मेलन की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि 3 दिनों तक चले इस सम्मेलन के अमृत मंथन से निकलने वाले विचार गांव के लोगों में ग्रामीण टेक्नोलॉजी के विकास को प्रोत्साहित करेगा। साथ ही इसे गांवों में नियोजित भी किया जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा ग्रामीण टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के पक्ष रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MP में नए साल से दौड़ेंगी सरकारी बसें, यात्रियों को मिलेंगी सभी लेटेस्ट सुविधाएं

---विज्ञापन---

भारत का स्वर्णिम काल चल रहा

सीएम मोहन यादव ने बताया कि दुनिया के 200 से ज्यादा देशों की व्यवस्थाओं में उथल-पुथल हो रही है। लेकिन पीएम मोदी के शानदार नेतृत्व की वजह से भारत का पताका विश्व में ऊंचा होता जा रहा है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है। इतना ही नहीं विश्व की सबसे अधिक आबादी और सबसे अधिक युवाओं वाला देश भी भारत ही है। फिलहाल, ये भारत का स्वर्णिम काल चल रहा है। आर्थिक रूप से संपन्न ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकॉनोमी बनने जा रहा है।

First published on: Dec 12, 2024 08:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola