इन 2 नए प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश में आएगा 2500 करोड़ रुपये का निवेश; CM मोहन यादव ने किया प्लांट का शिलान्यास

Madhya Pradesh 2 New Projects: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर जिले में इन 2 नए प्रोजेक्ट के जरिए 100 प्लांट से 2500 करोड़ का निवेश आने वाला है।

Madhya Pradesh 2 New Projects

Madhya Pradesh 2 New Projects: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को मंदसौर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने 132 करोड़ रुपये की मेसर्स हरिओम रिफाइनरी और 7.5 करोड़ रुपये की मैक्सिकन एग्रो केमिकल लिमिटेड के प्लांट का शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से संवाद भी किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर जिले में इन 2 नए प्रोजेक्ट के जरिए 100 प्लांट से 2500 करोड़ का निवेश आने वाला है। मंदसौर और नीमच जिले में सभी तरह की क्षमता और स्ट्रक्चर मौजूद हैं। उन्होंने आगे भी कहा कि उद्योगों के जरिए क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी।

विज्ञापन

राज्य में औद्योगिक विकास का काम शुरू

सीएम मोहन यादव ने उद्यमियों के साथ इस सेशन में कहा कि अब राज्य में औद्योगिक विकास का काम भी शुरू हो गया हैं। जिले के बसई, जग्गा खेड़ी और सेमली काकड़ क्षेत्र में नए इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ इन 2 नए पार्को के जरिए क्षेत्र के 15 हजार लोगों को नौकरी मिलेगा। उद्यमियों को राज्य सरकार द्वारा उद्योग लगाने के लिए जरुरत अनुसार संसाधन उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

विज्ञापन

सरकार कर रही निवेशकों की सहायता

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने राज्य सरकार द्वारा निवेशकों की सहायता के लिए जिला स्तर पर स्थापित किए गए निवेश प्रोत्साहन केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही यहां पर पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से मंदसौर में निवेश के लिए सीएम मोहन यादव को EOI लेटर सौंपा। मंदसौर जिले में इस पॉवर ग्रिड से 1040 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ