MP: ग्वालियर में Pushpa 2 देख फैंस बना खूंखार, एक शख्स का काटा कान, FIR दर्ज

Pushpa 2 Side Effect In Gwalior: फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है, लेकिन अब इसके साइड इफेक्ट भी नजर आने लगे हैं।  

Pushpa 2 Side Effect In Gwalior

Pushpa 2 Side Effect In Gwalior

Pushpa 2 Side Effect In Gwalior(कर्ण मिश्रा): ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 आपने भी देखी ही होगी। फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन ने दुश्मनों के कानों को काटकर जबरदस्त फाइट सीन दिया है, लेकिन ग्वालियर में इस फिल्म का बुरा असर हुआ कि फिल्म देखने के दौरान हुए विवाद में एक शख्स ने दूसरे शख्स का कान काट लिया और उसे चबा कर खा गया।

विज्ञापन

क्या है मामला

ग्वालियर की फालका बाजार स्थित काजल टॉकीज में पुष्पा-2 द रूल फिल्म दिखाई जा रही है। फिल्म शो देखने ग्वालियर के गुड़ा गुड़ी नाका का रहने वाला शब्बीर नाम का युवक भी पहुंचा हुआ था। फिल्म के दौरान जबरदस्त फाइट सीन भी चल रहे थे। फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन का विलेन के कानों को अपने मुंह से काट कर फेंकने का जबरदस्त फाइट सीन खत्म ही हुआ था।

विज्ञापन

इस दौरान युवक कैंटीन पर कुछ खाने का सामान लेने पहुंचा और पैसों को लेकर उसका विवाद काम करने वाले राजू चंदन और एम ए खान से हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मिलकर शब्बीर के साथ पहले जमकर मारपीट की और उनमें से एक ने फिल्म एक्टर अल्लू अर्जुन के स्टाइल में शब्बीर का कान अपने मुंह में दबा कर काट लिया।

पीड़ित का कहना है कि पुष्पा फिल्म का दुष्प्रभाव लोगों पर हो रहा है और लोग खुद को बड़ा गुंडा बदमाश समझने लगे हैं और उसी स्टाइल में आकर उन बदमाशों ने उसका कान काट लिया, जिसके चलते उसके कान पर लगभग आठ टांके आए हैं।

विज्ञापन

शब्बीर सबसे पहले बुरी हालात में अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज कराया। उसके बाद इंदरगंज थाना पहुंच तीनों बदमाशों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने शब्बीर का मेडिकल कराया, जिसके बाद तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 294, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ