MP: भोपाल में कड़ाके की ठंड ने बदला स्कूलों का समय, जारी किया आदेश

Madhya Pradesh School Timings: मध्य प्रदेश में चल रही कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है।

Haryana School in Hybrid Mode

Haryana School in Hybrid Mode

Madhya Pradesh School Timings(विपिन श्रीवास्तव): मध्य प्रदेश में चल रही कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। भोपाल में आदेश जारी करते हुए स्कूलों को अब सुबह 9:00 बजे के बाद शुरू किया जाएगा।

आपको बता दें, एमपी के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से आ गया है और इसी बात का ख्याल करते हुए छोटे बच्चों को जिला प्रशासन ने राहत भरी खबर दी है। क्योंकि इस कड़ाके की ठंड, कोहरे और तापमान उतार चढ़ाव छोटे बच्चों को बीमार कर सकता है। इसीलिए राजधानी भोपाल के स्कूलों के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है।

आने वाले आदेश आने तक अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही ओपन होंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, जिलेभर के सभी स्कूल सुबह 9 बजे के पहले नहीं खोले जा सकेंगे।

अब गुरुवार से स्कूल नए समय पर खुलेंगे। बता दें, यह निर्देश सभी सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए जारी किया गया है। मंगलवार को भोपाल में शीतलहर के साथ-साथ दिन और रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ