---विज्ञापन---

उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी खास सुविधाएं

CM Mohan Yadav In Ujjain: मुख्यमंत्री यादव उज्जैन में फ्रीगंज रेलवे ओवर ब्रिज के भूमि पूजन समारोह को संबोधित किया।

---खबर नीचे जारी है---

CM Mohan Yadav In Ujjain: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि हम प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए दिन रात कार्यरत है। उज्जैन के लिए होने वाले कार्य, संपूर्ण प्रदेश और देश का मान बढ़ाने वाले काम है।

बारह ज्योर्तिलिंग में से सबसे प्रमुख ज्योतिर्लिंग बाबा श्री महाकाल के मंदिर में देश विदेश से आने वाले भक्तों की आने-जाने, रूकने की सुविधा, सिंहस्थ और जनता जनार्दन के लिए यह कार्य किए जा रहे हैं। साल 2024 के सावन माह में देश विदेश से एक करोड़ से अधिक संत-महंत-श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए।

---खबर नीचे जारी है---

उज्जैन में विकास के कार्य इतनी अधिक संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जनकल्याण पर्व में सार्वजनिक कार्यक्रम 11 से 26 दिसम्बर तक होंगे। इसके साथ हर दिन नागरिकों को सौगात व हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में गीता जयंती से 26 जनवरी 2025 तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। अब नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, संपत्ति कर, बिल्डिंग परमिशन, आधार कार्ड और इसके साथ 76 से अधिक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ आकर देगी। पहले ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ से कार्य हमने किया अब ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ आकर और शिविरों के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान करेगी।

---खबर नीचे जारी है---

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ गीता जयंती से शुरू हुआ है। गीता भक्ति,ज्ञान और योग का मार्ग प्रशस्त करती है। भगवान श्रीराम अयोध्या में विराज कर संपूर्ण विश्व के भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार अब रामराज्य की परिकल्पना साकार कर रही है।

नए रेलवे ओवरब्रिज के ले-आउट का निरीक्षण 

मुख्यमंत्री यादव ने फ्रीगंज के नए रेलवे ओवरब्रिज के भूमि-पूजन के प्रस्तावित नए रेलवे ओवरब्रिज के ले-आउट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। यह ब्रिज चामुंडा चौराहे से फ्रीगंज को जोड़ेगा। फ्रीगंज रेलवे ओवर ब्रिज उज्जैन की आबादी और सिंहस्थ -2028 को दृष्टिगत रखते हुए बनाया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

इसकी कुल लागत 91.76 करोड़ रुपए होगी। ब्रिज 21.40 मीटर चौड़ा और 633 मीटर लंबा होगा। यातायात के लिए 9-9 मीटर चौड़े कैरेज वे होंगे। इसी के साथ 1.5-1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ और डिवाइडर 0.4 मीटर का होगा। ब्रिज निर्माण के साथ-साथ फ्रीगंज और आस-पास के क्षेत्र को प्रमुख व्यापारिक, सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने गीता भवन के लिए 128 करोड़ की सौगात देने पर मुख्यमंत्री यादव को धन्यवाद दिया। समारोह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जाटिया, संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी मौजूद रहे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- रामदेव बाबा के निशुल्क योग शिविर में शामिल हुए CM मोहन यादव; जानिए क्या बोले

First published on: Dec 12, 2024 04:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola