---विज्ञापन---

गीता जयंती पर मध्य प्रदेश में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया सर्टिफिकेट

Gita Jayanti World Record In MP: गीता जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

---खबर नीचे जारी है---

Gita Jayanti World Record In MP: मध्य प्रदेश सरकार इन दोनों धार्मिक आयोजन करवा रही है जन्माष्टमी पूजा गोवर्धन पूजा शस्त्र पूजा के बाद अब मध्य प्रदेश में आज गीता जयंती के मौके पर गीता पाठ का आयोजन हुआ, जिसका वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया।

आज गीता जयंती के मौके पर उज्जैन और भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 5 हजार आचार्यों और प्रतिभागियों द्वारा सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में सामूहिक गीता पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्य गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ किया गया।

---खबर नीचे जारी है---

आज इस पाठ के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने विश्व रिकार्ड की घोषणा की, जिसके बाद सीएम को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा 5 हजार साल पहले जो रिकॉर्ड बना था।

---खबर नीचे जारी है---

श्री भागवत गीता हमें कर्म मार्ग की ओर ले जाता है और पूरी दुनिया में मध्य प्रदेश में गीता के श्लोक से विश्व रिकॉर्ड बना है, संस्कृति मंत्रालय को मैं बधाई देता हूं। जन कल्याण पर्व और पखवाड़ा दोनों चल रहा है सभी अधिकारी जनता के पास जाएंगे। हर एक व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजना से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। सबसे ज्यादा लोग गूगल में श्री भागवत गीता को जानने के लिए सर्च करते हैं।

ये भी पढ़ें-  इन 2 नए प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश में आएगा 2500 करोड़ रुपये का निवेश; CM मोहन यादव ने किया प्लांट का शिलान्यास

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 11, 2024 03:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola