Gurugram: बॉयफ्रेंड के साथ थी सीरियस, युवती ने किराए पर साथ रहने से कर दिया मना, दिए ये अजीब तर्क

Woman gets rejected by renter for having a ‘serious’ boyfriend:  रिजेक्ट होने वाले लड़की ने दूसरी युवती के साथ व्हाट्सएप पर हुई इस बातचीत को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर डाल दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल चैट
विज्ञापन

Woman gets rejected by renter for having a ‘serious’ boyfriend: गुरुग्राम में किराए पर घर लेना कितना मुश्किल है, इसका इस बात से पता चलता है कि एक लड़की ने दूसरी युवती को केवल इसलिए अपने साथ किराए पर रखने से मना कर दिया क्योंकि वह सीरियस रिलेशनशिप को पसंद नहीं करती है।

नेटिजन्स जमकर कर रहे कमेंट

रिजेक्ट होने वाले लड़की ने दूसरी युवती के साथ व्हाट्सएप पर हुई इस बातचीत को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर डाल दिया है। लड़की की इस पोस्ट पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है भगवान इस दुनिया में ये क्या हो रहा है?

Advertisment

बॉयफ्रेंड के बारे में पूछताछ लोगों को लगी अटपटी

एक अन्य ने लिखा आप इस लड़की की बजाए भूत बंगाले में रह लेंगी तो बेहतर होगा। कुछ लोगों ने मना करने वाली लड़की की जमकर आलोचना की। सोशल मीडिया पर हुई दोनों लड़की की बातचीत के अनुसार पहले फ्लैट पर रहने वाली लड़की ने किराए पर उसके साथ रहने वाली इच्छुक लड़की से पूछा क्या तुम डेट पर गई हो?, क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है? सामने से जवाब मिला हां है, वह गुरुग्राम में ही रहता है।

लड़की ने casual रिलेशनशिप को दी तरजीह 

दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ती है नई लड़की दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी 2025 में साथ आकर रहने की बात कहती है। फिर पहले से रह रही लड़की पूछती है क्या तुम अपने बॉयफ्रेंड के साथ सीरियस हो। दूसरी ने कहा हां। इस पर सामने वाली लड़की जवाब देती है वह casual रिलेशनशिप को पसंद करती है और ऐसा फ्लैटमेट चाहती है जिसकी पसंद भी वैसी ही हो। इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो जाती है और इस चैट को सोशल मीडिया पर डाल दिया जाता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ