---विज्ञापन---

रामदेव बाबा के निशुल्क योग शिविर में शामिल हुए CM मोहन यादव; जानिए क्या बोले

CM Mohan Yadav Join Ramdev Baba Free Yoga Camp: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन में योग गुरू रामदेव बाबा के निशुल्क (इंटीग्रेटेड) योग शिविर में शामिल हुए।

---खबर नीचे जारी है---

CM Mohan Yadav Join Ramdev Baba Free Yoga Camp: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन में योग गुरू रामदेव बाबा के शिष्य डॉ. स्वामी परमार्थ देव महाराज के द्वारा आयोजित निशुल्क (इंटीग्रेटेड) योग शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने होमगार्ड मैदान में रामदेव बाबा के साथ मिलकर योग किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव कहा कि योग मनोयोग से होता है, सहयोग से नहीं होता है। उन्होंने कहा कि योग रास्ते पर सभी को चलना चाहिए, क्योंकि योग हमारे जीवन की दिशा बदलता है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि फ्रीगंज के नए ब्रिज को 21 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

योग का महत्व

सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में रहने वाले लोग बहुत भाग्यशाली हैं, जो वो लोग भगवान श्री महाकाल, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हमें जो मनुष्य शरीर दिया है उसे संभालना बहुत जरुर है। भारत में प्राचीन काल से ही योग का बहुत बड़ा महत्व रहा है। रामदेव बाबा ने हमारे देश के योग को विदेशों तक लोकप्रिय बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है। वहीं अब से 21 दिसंबर को ध्यान दिवस मनाया जाएगा। ये दोनों तारीखे उत्तरायण और दक्षिणायान के लिए बहुत खास है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में औद्योगिक के साथ-साथ प्राचीन विरासत को संभालते हुए लगातार विकास को बढ़ा रहे है।

यह भी पढ़ें: मोहन यादव सरकार की अनोखी पहल, एमपी के इन वर्गों के बच्चों को मिलेगी फ्री कोचिंग की सुविधा

---खबर नीचे जारी है---

उज्जैन को मिल रही है नई-नई सौगाते

सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार को एक साल पूरा होने वाला है। प्रदेश के साथ-साथ उज्जैन का भी विकास लगातार जारी है। राज्य के साथ-साथ उज्जैन को एक के बाद एक नई नई सौगाते मिल रहीं है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 को देखते हुए होमगार्ड के लिए नई जगह उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को जरुरी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। यहां उन्होंने होमगार्ड जवानों के सेवा कार्यों की सराहाना की।

First published on: Dec 12, 2024 03:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola