Madhya Pradesh News : हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का अपना ही धार्मिक महत्व है। इस दौरान लोग 9 दिनों का उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश के मैहर में नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है, ताकि धार्मिक पवित्रता बना रहे। इसे लेकर प्रशासन ने आदेश भी जारी किया है।
एमपी के मैहर में 30 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। एसडीएम विकास सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान धार्मिक पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान शहर में किसी भी स्थान पर मांस, मछली और अंडे की बिक्री नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में गिरी युवती पर ऐसे बची जान, CCTV देखते ही लोग हुए हैरान
मैहर में 30 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक मेला
मैहर में 30 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक नवरात्रि पर मेला का आयोजन होगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग की ओर से धार्मिक नगरी घोषित की गई है। देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर आते हैं। ऐसे में पूरे मैहर नगर पालिका क्षेत्र में मांस, मछली और अंडा का क्रय-विक्रय प्रतिबंध रहेगा।
आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने कहा कि नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश नागरिकों और दुकानदारों को व्यक्तिगत तामील कराया जाना संभव नहीं है, जिससे सार्वजनिक माध्यमों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से यह आदेश सभी तक पहुंचाया जा रहा है। अगर किसी ने इस आदेश का उल्लंघन किया को उस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : अस्पताल ने दो बार लौटाया तो ठेले पर जन्मा बच्चा जिंदा नहीं, रतलाम में मानवता शर्मसार
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines