News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MP Weather: मध्य प्रदेश में जोरदार ठंड का दौर जारी है, प्रदेश में लगातार पड़ रही ठंड से लोग अब दिन में भी घरों में दुबके नजर आ रहे हैं, वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश का मौसम फिर बदलने की संभावना जताई है, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मावठा गिर सकता है, मावठा गिरने से फसलों को फायदा पहुंचने की पूरी उम्मीद है।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड का दौर जारी है, लेकिन 21 दिसंबर के बाद से मौसम फिर बदल सकता है और कुछ जगहों पर तापमान में गिरावट होने के पूरे आसार है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। फिलहाल सबसे ज्यादा ठंडा ग्वालियर चंबल बना हुआ है, जिससे रातें कंपा रही है, वहीं दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट होने से तापमान कई जिलों में सामान्य से 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। जिससे यहां ठंड का अच्छा एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड की एंट्री का अंदाजा है।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में नौगांव और उमरिया सबसे ज्यादा ठंडा रहा, नौगांव और उमरिया जैसे शहरों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं भोपाल में भी 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रात का तापमान दर्ज किया गया है, भोपाल के लोगों का कहना है कि दिसंबर आधा बीत चुका है, लेकिन इस बार ज्यादा ठंड नहीं पड़ी है।
मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय में भी बर्फबारी हुई है, जिससे हवाएं तेज हो गई हैं, वहीं मौसम विभाग मुताबिक अभी प्रदेश में कोई भी सिस्टम सक्रिए नहीं है जिससे मौसम में नमी भी बनी हुई है, इसी कारण अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट भी हो सकती है, जिससे ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा। अगले 24 घंटे में पारा दिन में 26 और रात में 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा के आसपास रहेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।