25th Khel Chetna Mela In Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम पहुंचे सीएम मोहन यादव ने शहर में साड़ी क्लटर खोलने का ऐलान किया है। यहां चंदेरी, महेश्वर की साड़ी बनाने का ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि- मेडिकल कॉलेज में हार्ट से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव रतलाम खेल चेतना मेले में पहुंचे। उन्होंने ध्वजारोहण कर 25वें खेल मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री चेतन कश्यप भी मौजूद थे। सीएम मोहन ने मंत्री चेतन्य कश्यप की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि-वे सब काम हटकर करते हैं।
25 साल से खेल चेतना मेला जारी है। सेव सोने साड़ी में रतलाम अग्रणी है। खान और दिमाग चलाने की राजधानी रतलाम है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 568 करोड़ का खेल बजट है। हमने खेलों को शिक्षा से जोड़ा है।
खेल प्रतिभाओं को मिलेंगी सुविधाएं
रतलाम के नेहरू स्टेडियम में ’25वें खेल चेतना मेले’ के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर बच्चों ने सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। स्कूली विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जगाने, खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने का यह अभिनव प्रयास प्रशंसनीय है।
कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम विश्व में रोशन किया है। मध्य प्रदेश में खिलाड़ियों को शानदार सुविधाएं, उच्च स्तरीय ट्रेनिंग और बेहतर अवसर देकर खेल मानचित्र पर मध्य प्रदेश की तस्वीर को और भी चमकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप जी और अन्य गणमान्य जन भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- MP की ड्रोन पॉलिसी बनाने के लिए जुटेंगे एक्सपर्ट, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे पोर्टल लॉन्च
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines