MP Politics: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में दल बदल का खेल जारी है। प्रदेश के एक पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज उन्हें पार्टी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।
रादयाल प्रभाकर बीजेपी में शामिल
दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से विधायक रहे रामदयाल प्रभाकर की घर वापसी हो गई है। आज उन्होंने सीएम शिवराज और वीडी शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ले ली। हालांकि यह उनकी घर वापसी है, क्योंकि 2020 से पहले वह बीजेपी में शामिल थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लेकिन चुनाव से पहले अब वह फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
रूठे नेताओं को मनाने का काम शुरू
दरअसल, कल बीजेपी कोर ग्रुप की बड़ी बैठक हुई थी। जिसमें रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। जिसका असर आज से ही दिखना शुरू हो गया है। बीजेपी के पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर ने जुलाई 2020 में उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन अब उनकी नाराजगी को दूर करते हुए उन्हें वापस पार्टी में शामिल कराया गया है।
दो बार के विधायक
बता दें कि रामदलाय प्रभाकर दो बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं, वह 1993 से 2003 तक दो बार दतिया जिले की सेवंडा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक चुने गए थे। बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि बीजेपी छोड़ना आत्मघाती कदम था, फिलहाल अभी चुनाव लड़ने की भी कोई इच्छा नहीं है, लेकिन पार्टी अब जो भी आदेश देगी उसका पालन किया जाएगा।
बीजेपी ने बनाई टीम
दरअसल, बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ट नेता शामिल हुए थे। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा रूठों को मनाने पर हुई थी। इसके लिए बीजेपी ने एक टीम भी बनाई है, जो ऐसे नेताओं को मनाने की कोसिश करेगी, जो पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं या जिनकी नाराजगी है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines