MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्माता जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता खुलकर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच प्रदेश की सियासत में 84 के दंगों का जिन्न फिर से निकला है। बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे पर पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा है।
दरअसल, CBI द्वारा कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ 1984 के दंगों में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कमलनाथ को घेरने के लिए बीजेपी नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेताओं ने कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा है।
मेरी राजनीति पर किसी ने उंगली नहीं उठाई: कमलनाथ
वहीं इस मुद्दे पर कमलनाथ ने कहा कि ‘अब भारतीय जनता पार्टी को कुछ बचा नहीं है मेरे बारे में कहने के लिए, मेरी 45 साल की राजनीति में किसी ने मुझ पर उंगली नहीं उठाई, दंगे हैं 84 के कोई FIR फाइल कर देता, जो भी घटना हुई वहां किसी ने FIR फाइल नहीं की, 85 में 86 में 79 में कोई FIR नहीं और इसके बाद एक आयोग बना भारतीय जनता पार्टी ने एक आयोग बनाया था और आयोग ने कहा कि यह बेकसूर हैं।’
कमलनाथ ने कहा कि ‘कुछ लोग गए राजनीतिक दृष्टि से, लेकिन बेकसूर साबित हुआ कोई उंगली नहीं उठाई कोई FIR नहीं हुई इतने सालों में, पर वीडी शर्मा ने अपने 2 नंबर के काम हैं उन पर पर्दा डालने के लिए इसकी शुरुआत की है।’
वीडी शर्मा ने साधा निशाना
दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिख दंगों को लेकर कहा है कि ‘सज्जन जेल में, जगदीश पर चार्जशीट, अब कमलनाथ की बारी है। वीडी शर्मा ने कहा कि सीबीआई की इंक्वायरी में एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिन्होंने दंगों को भड़काया था, वह सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं, दूसरे श्रीमान जगदीश टाइटलर जो लोग नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा है। सीबीआई ने कल उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की है जल्द ही जेल के सीखचों में होंगे।
वीडी शर्मा ने कहा कि ‘मैं जरूर यह बात कहना चाहता हूं कि इन्हीं दंगों के आरोप में संदिग्ध जिनके ऊपर आरोप है, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान कमलनाथ जी आपके हाथ 84 के दंगों के खून में सने हुए होने का आरोप है, जल्दी ही आपको भी सीबीआई से लेकर अन्य एजेंसी काम कर रही है। जल्दी ही आपके ऊपर जो आरोप हैं वह तय होंगे।’
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 hr agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines