खंडवा से इमरान खान की रिपोर्टः मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री उषा ठाकुर ने बुधवार को पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। मंत्री ठाकुर ने कहा कि ‘जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’। कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए मंत्री उषा ठाकुर ने कहा, शायद वह लोग यही कराते आए होंगे, इसलिए उन्हें यही नजर आता है।
जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश की बहनों को समर्पित की है। इससे बहनों का उत्साह देख सकते हैं। कांग्रेस को तो केवल कहना ही कहना है और झूठे वादे करना है। 4 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने को कहा था, चार रुपए नही दिए। दो लाख रुपए किसानों के माफ करने को कहा था, वह नहीं किए। लाडली लक्ष्मी योजना बंद, संबल योजना बंद ये कहने को कुछ भी कह सकते हैं, करते कुछ नही है।
यह कहा था पूर्व सीएम ने
बता दें किए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन जिले के बोरावा में पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव की मूर्ति अनावरण समारोह में कहा था की, देश में दंगे कराए जा रहे हैं दंगे किस लिए हो रहे हैं पहले भी यह जुलूस निकालते थे फिर क्यों नहीं होते थे। चुनाव छह महीने दूर है लोकसभा चुनाव साल भर दूर है दंगे शुरू हो गए। यह क्या हो रहा है यह मैं पूछना चाहता हूं अपने देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं रहा हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है भाई बनने की संस्कृति है।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
1 day agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
2 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
2 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
3 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
4 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
8 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines