हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP में BJP ने अल्पसंख्यक मोर्चे में किया बड़ा बदलाव, इस नेता को बनाया नया अध्यक्ष

विज्ञापन

MP News: साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी हर वर्ग को लेकर सक्रिए नजर आ रही है। मध्य प्रदेश बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने रफत वारसी की जगह दूसरे नेता को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

एजाज खान को बनाया अध्यक्ष

बीजेपी ने रफत वारसी की जगह एम एजाज खान को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा वसीम उद्दीन को अल्पसंख्यक मोर्चा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। बता दें कि रफत वारसी को हाल ही में हज कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। ऐसे में वह दो पदों को संभाल रहे थे। जिसमें से एक पद उनसे लिया गया है। बता दें कि ये सभी नियुक्ति बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा एक्टिव

बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा भी चुनावी साल में पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है। मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सैयद इब्राहिम प्रदेश के उन जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां अल्पसंख्यक वोटरों संख्या ज्यादा है। वहीं बीजेपी के पक्ष में लगातार माहौल बनाने में जुटे हैं। उनका दावा भी है कि इस बार फिर प्रदेश में भाजपा 180 से 200 सीट जीतेगी।

खास बात यह है कि चुनावी साल में बीजेपी हर वर्ग को साधने में जुटी है। बीजेपी ने अब तक लगभग सभी समाजों के साथ बैठक की है, क्योंकि चुनावी साल में पार्टी हर वर्ग को साधकर 2023 की तैयारियां कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें