MP News: सीएम शिवराज मुख्यमंत्री हाउस पर आयोजित अखिल भारतीय पाल महासभा समागम कार्यक्रम में कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में अहिल्या कल्याण बोर्ड बनेगा। इसके अलावा इंदौर में अहिल्या बाई का स्मारक बनाने की घोषणा पहले ही हो चुकी है।
विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘प्रदेश के मेहनतकश नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर प्रयास होंगे। पाल समाज परिश्रमी है। कृषि, पशुपालन और अन्य कार्यों से जुड़े पाल समाज को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मां अहिल्या बोर्ड बनाने के साथ इंदौर में स्मारक, महेश्वर में मां अहिल्यादेवी लोक के निर्माण और देवी अहिल्या जयंती पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणाएं की।’
मां देवी अहिल्या जैसी शासिका नहीं मिल सकती
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मां देवी अहिल्या जैसी शासिका नहीं मिल सकती। उन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। वे सुशासन की प्रतीक थीं। उन्होंने धर्म की संस्थापना के लिए जन्म लिया था। आज यह सौभाग्य मिला कि माँ देवी अहिल्या की पालकी कंधों पर उठाई है। वे हम सभी को सुशासन की प्रेरणा देती है। लोक माता अहिल्यादेवी का योगदान स्मरणीय है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने समागम प्रारंभ होने पर मां अहिल्या देवी के विशाल चित्र से सज्जित पालकी को कंधे पर उठाया। पालकी, कार्यक्रम स्थल से मंच तक सम्मानपूर्वक लाई गई।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पाल समाज द्वारा दिए गए सम्मान को बनाए रखेंगे और नागरिकों के सम्मान को भी सुनिश्चित करेंगे। नागरिकों की राह में कोई काँटा नहीं आने दिया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines