मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, इन जिलों में हेवी अलर्ट

mp monsoon update

mp monsoon update

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं आज सुबह से भी राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वहीं प्रदेश की नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश के कई हिस्सों में कल देर शाम से तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विदिशा, बैतूल, गुना, छिन्दवाड़ा, सिवनी इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा राजधानी भोपाल सहित रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला और सागर में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दो-तीन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। क्योंकि नार्थ ईस्ट राजस्थान के ऊपर एक कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर मध्य प्रदेश से होकर अब पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में नमी बनी हुई है। जिससे बारिश का दौर जारी है। बता दें कि इस साल अब तक पहले ही 10 दिनों के अंदर सामान्य से 12 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जबकि अभी आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ