कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से चर्चा में आई MP की यह महिला नेता, चित्रदुर्गा जिले में किया कमाल

MP Mahila Congress leader Chandrakala Paraste

MP Mahila Congress leader Chandrakala Paraste

विज्ञापन

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। इस जीत का जश्न मध्य प्रदेश में भी मनाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस को मिली इस जीत में मध्य प्रदेश की एक महिला कांग्रेस की नेता की भी जमकर चर्चा हो रही है। क्योंकि उन्हें जिस जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया था, उस जिले की 6 में से पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

एक मात्र महिला ऑब्जर्वर थी चंद्रकला परस्ते

दरअसल, डिंडौरी जिले से आने वाली मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नेता ऑब्जर्वर चंद्रकला परस्ते को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चित्रदुर्गा जिले का प्रभारी बनाया गया था। वह कर्नाटक में राष्ट्रीय कांग्रेस की एक मात्र महिला ऑब्जर्वर थी। इस जिले में विधानसभा की 6 सीटें थी, जिनमें से 5 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। जिसके बाद डिंडौरी के जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेत्री चंद्रकला परस्ते का मुंह मीठा कराते हुए स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन

चित्रदुर्गा में कांग्रेस जीती 5 सीटें

  • चित्र दुर्गा
  • चलकेरे
  • हौस दुर्गा
  • मलकामुर्ग
  • हिरूर

कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले की 6 विधानसभा सीटों में से पांच में कांग्रेस जीती, केवल हुललखेरा सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां चंद्रकला परस्ते ने जमकर मेहनत की थी। जिसका परिणाम कांग्रेस को जीत के रूप में मिला है।

मुझे कांग्रेस ने जिम्मेदारी सौंपी थी

चंद्रकला परस्ते ने जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय कांग्रेस ने डिंडोरी जिला के छोटे से गाँव की आदिवासी महिला को संगठन में काम करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और नतीजा आप सभी के सामने है। कांग्रेस पार्टी की जीत से हम सभी उत्साहित है और मध्य प्रदेश में चुनाव को तैयार है।

डिंडौरी से दीपक ताम्रकार की रिपोर्ट

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ