Young Entrepreneur Summit-2024 In Ujjain: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि युवा उद्यमियों को भारत, युवा उद्यमियों के परिश्रम से विश्व पटल पर एक अलग पहचान बना रहा है। विश्व में हमारे देश में सबसे अधिक युवा शक्ति है। युवाओं के हाथों में आने वाले समय की बागडोर है।
हमारे देश के युवाओं के भविष्य की तरफ बढ़ते हुए कदम देश को विकास के पथ पर तेज गति से आगे ले जा रहा हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निवेश और स्टार्ट-अप को सरकार के द्वारा लगातार प्रोत्साहन देकर मदद की जा रही है। हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि युवाओं के पैरों में गति, हाथों में शक्ति है और भविष्य के तरफ लक्ष्य को देखने की दृष्टि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास युवा उद्यमियों के लिए स्टार्ट-अप के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि वर्तमान समय नवाचार का है। युवा अधिक से अधिक स्वरोजगार स्थापित कर उद्यमी बने।
स्वरोजगार को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। हमारा भारत युवा शक्ति के अधिक्य के साथ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उज्ययिनी नगरी सर्वगुण सम्पन्न है। उज्जैन की देश में पहचान बनी है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए छोटे-छोटे स्थानों पर भी समिट के कार्य किए जा रहे हैं।
उद्यमियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि उद्यमी देश-प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। मुख्यमंत्री यादव ने विभिन्न उद्यमियों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री यादव ने युवा उद्यमी सम्मेलन के आयोजकों, प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम। उद्यमियों के बीच नवाचार, महत्वाकांक्षा और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह सम्मेलन आत्म-निर्भरता की भावना को दर्शाता है और एक समृद्ध एवं प्रगतिशील मध्यप्रदेश के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में सहायक होगा।
उद्यमिता आर्थिक विकास की नींव है और युवा प्रतिभाओं को पोषित करना, परिवर्तन और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से हम अगली पीढ़ी को बड़ा सोचने, साहसी कदम उठाने और राज्य और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- MP: रतलाम में 25वें खेल चेतना मेले का आयोजन, CM मोहन यादव ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines