हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: मासूम की मौत पर हंगामा: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh: एमपी के बुरहानपुर जिले के राजपुरा में स्थित वात्सल्य हॉस्पिटल के डॉक्टर पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
mp news

Madhya Pradesh(दीपक सोहले): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मासूम की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। दरअसल, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राजपुरा में वात्सल्य हॉस्पिटल में 2 साल की मासूम का इलाज चल रहा था।

इसी दौरान डॉक्टर ने बुखार कम होने का इंजेक्शन लगाया था, लेकिन इंजेक्शन लगने के 2 घंटे बाद ही परिजन जब उसे लेकर घर पहुंचे तो बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। इसके तुरंत बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाए आरोप 

इस पर परिजन हंगामा करने लगे और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्ची के शव को लेकर बैठ गए। बच्ची के परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि डॉक्टर पर कार्रवाई की जाए तब जाकर बच्ची का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

जिला प्रशासन बेखबर 

परिजन और समाजजनों का कहना है कि इस पूरे मामले में अभी तक मौके पर ना तो पुलिस पहुंची है और ना ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं ली। जिला प्रशासन भी पूरी तरह से बेखबर है।

वहीं, इस संबंध में वात्सल्य हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अशोक शाह से बताया कि बच्ची को काफी तेज बुखार होने कर कारण इंजेक्शन लगाया था। बच्ची की मौत इंजेक्शन के कारण नहीं बल्कि गले में कुछ अटकने के कारण हुई है, क्योंकि बच्ची काफी छोटी है और उल्टी होने से भी बच्ची की सांस की नली ब्लॉक हो गई, जिसके कारण दम घुटने से मासूम की मौत हो गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  MP में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और महिला की बेरहमी से हत्या, बड़ा सवाल-कातिल कौन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola