MP BJP Aajivan Sahyog Nidhi Collection Abhiyan: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन की तारीख को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, मध्य प्रदेश भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन डेट को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। पहले सहयोग निधि जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। इस बार पार्टी ने सहयोग निधि कलेक्शन का टारगेट तय नहीं किया है। मालूम हो कि भाजपा हर साल अपना खर्च चलाने के लिए आजीवन सहयोग निधि इकट्ठा करती है।
इंदौर ने जमा किए 3 करोड़
पिछले साल विधानसभा और लोकसभा चुनाव की वजह से मध्य प्रदेश में यह अभियान नहीं चलाया गया था। इस साल अब तक पार्टी ने 5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से 3 करोड़ रुपये इंदौर भाजपा ने जमा किए, भोपाल बीजेपी ने करीब एक करोड़ जुटाए और मंदसौर ने 40 लाख रुपये इकट्ठा किए हैं। वहीं, बाकी पैसे दूसरे क्षेत्रों से इकट्ठा किए गए हैं।
कांग्रेस ने लगाया आरोप
राज्य में इस सहयोग निधि कलेक्शन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने सहयोग निधि कलेक्शन से जमा होने वाली राशि को गड़बड़ी की राशि बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं से पैसा नहीं लेती है, बल्कि दो नंबर के पैसे को कार्यकर्ताओं का पैसा बताया जाता है। भाजपा द्वारा काफी लंबे समय से यह काम चल रहा है। इसके जवाब में बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सहयोग निधि कलेक्शन में पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी इच्छा से पैसे का योगदान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बालिका वधु का ससुराल में रहने से इनकार, पति समेत परिवार पर दर्ज कराया केस
नहीं किया गया टारगेट तय
इसके साथ ही विधायक भगवानदास ने कहा कि पार्टी हर साल कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि लेती है। हालांकि, इस बार इसको लेकर किसी तरह का टारगेट तय नहीं किया गया है। पार्टी ने अभियान की तारीख बढ़ा दी गई है।
——————————————————————————————–
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines