हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP की बिजली मीटरों के पाकिस्तान से जुड़े तार! मचा बवाल, कांग्रेस बोली होंगे धमाके

मध्य प्रदेश के घरों में लगे बिजली मीटरों का पाकिस्तान से कनेक्शन का मामला सामने निकलकर आ रहा है। इसी पर कांग्रेस ने अब बयानबाजी शुरू कर दी है और प्रदर्शन भी किया है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में लगे बिजली मीटरों का पाकिस्तान से कनेक्शन जुड़ने का मामला सामने आया है। अब इसको लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। इस खुलासे के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश के 16 जिलों में 3 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर हैं। अब तक भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में 3 लाख, 3 हजार 305 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। भोपाल में 1 लाख 62 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।

वहीं, इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम ने साइबर अटैक की जताई आशंका जताई है। एमपी में सऊदी अरब की कंपनी को स्मार्ट मीटर लगाने का टेंडर दिया है। कंपनी में हायर पोस्ट पर पाकिस्तान के लोग तैनात हैं।

दुबई की कंपनी अलफनार को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। अलफनार ने इंस्टॉलेशन का काम Esya सॉफ्ट को दिया गया है। आपको बता दें, Esya सॉफ्ट कंपनी बेंगलुरु बेस्ड है और Esya सॉफ्ट ने कुछ समय पहले अपना हेडक्वार्टर दुबई में बनाया है। मध्य क्षेत्र में 9 लाख मीटर लगाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

एमपी में शुरू हुई पाकिस्तान पर सियासत

वहीं, इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर की जिम्मेदारी अरब की कंपनी है और इसमें पाकिस्तानी अधिकारी शामिल हैं। हमारी सरकार इस मामले पर गंभीरता से जांच करेगी। अगर पाक का कोई कर्मचारी शामिल होगा तो भारत और मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर नहीं लगेगा। हमारे सारे संबंध पाकिस्तान से खत्म हैं चाहे खेल हो या संस्कृति ही क्यों न हो। जब तक पाकिस्तान सुधरेगा नहीं तब तक किसी भी तरीके का बातचीत नहीं की जाएगी। भारत के नागरिकों के आदेश पर क्रिकेट भी बंद कर दिया। भारत के नागरिकों की एकजुटता बधाई की पात्र है।

कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया

स्मार्ट मीटर में पाकिस्तानी कर्मचारी होने पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा पाकिस्तान कर्मचारियों का स्मार्ट मीटर लगाने में शामिल होना भारत और मध्य प्रदेश की जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है। सरकार को तत्काल प्रभाव से एक्शन लेना चाहिए।

पाकिस्तान ने सोची समझी रणनीति के तहत अपने लोगों को यहां पर प्लांट किया है। इन मीटर के माध्यम से कभी भी भारत पर हमले या धमाके किए जा सकते हैं। इसके पहले भी एमपी मेट्रो में पाकिस्तान के मित्र देश तुर्की के पार्ट्स लगाए गए हैं उसका भी कांग्रेस ने विरोध किया था।

स्मार्ट मीटर के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। भोपाल के सेकंड नंबर स्टॉप पर बिजली ऑफिस के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा बिजली ऑफिस के गेट को बंद कर जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पाकिस्तान से दोस्ती बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदेशी कंपनी को क्यों मीटर लगाने का ठेका दिया गया। क्या देश के अंदर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कोई कंपनी नहीं है। पहले ही स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल ज्यादा आने से जनता परेशान है और दूसरी तरफ कई जगहों पर स्मार्ट मीटर ब्लास्ट भी हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं में डर का माहौल है।

ये भी पढ़ें- प्रेमिका के साथ कमरे के अंदर कैद थे नेता, इतने में पहुंची बीवी…गुस्सा जागा-पति पाइप पकड़कर भागा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें