हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: एक साथ 4 लोगों की हत्या, जबलपुर में खूनी खेल; शहर में फैली सनसनी

Clash Between Two Groups In Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच टकराव के बाद 4 लोगों की हत्या कर दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Clash Between Two Groups

Clash Between Two Groups In Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार को दो पक्षों में टकराव के बाद 4 लोगों की हत्या कर दी गई। जबलपुर के पाटन में धारदार हथियार से एक पक्ष के लोगों ने अचानक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें चार की जान चली गई और 1 अन्य घायल है। इस घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव है।

पाटन क्षेत्र के पुलिस सब डिविजनल ऑफिसर लोकेश डाबर ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर तिमारी गांव में सुबह हुई। घटना की वजह के बारे में पूछने पर पता चला कि सुबह दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद हिंसा हुई।

पुरानी रंजिश के चलते भड़की हिंसा

अधिकारी ने बताया कि घटना दो समूहों के बीच पुराने मामले को लेकर हुई थी। उन्होंने बताया कि करीब 25 से 35 साल की उम्र के युवकों के एक समूह पर अन्य पक्ष के लोगों ने हमला किया था। अधिकारी ने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को अस्पताल ले जाने के बाद ही मौत हो गई।

विज्ञापन

फिलहाल, इस घटना में एक अन्य युवक घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

पीड़ित परिवार ने शव रास्ते पर रख जाम लगाया

पीड़ित परिवार ने मृतकों के शव रास्ते पर रखकर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि हत्या इसी इलाके में रहने वाले एक साहू परिवार के लोगों ने की है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों में सोमवार को एक बैठक रखी गई थी, लेकिन आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा, कांग्रेस की संविधान यात्रा के पोस्टरों से MP के पूर्व मुख्यमंत्री के फोटो गायब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola