Madhya Pradesh Weather Update: फरवरी के महीने में मध्य प्रदेश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी की तरह फरवरी की शुरुआत से ही कई राज्यों में तेज हवा बारिश, बादल भी देखने को मिले तो कुछ के तापमान में वृद्धि देखी गई। गौरतलब है कि जनवरी की शुरुआत से ही भयंकर ठंड के चलते घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। फरवरी महीने की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड से हुई, लेकिन बदलते दिनों के साथ ठंड में बेहद कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले करीब दो सप्ताह में मौसम ने अपने 9 रूप दिखाए हैं। विभागीय वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है जिसमें मौसम ने 9 दिनों में अलग-अलग रंग दिखाया है, जिसके कारण मध्यप्रदेश के तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। आपको बता दें कि गुरुवार को ठंड की तीसरी लहर देखने को मिली। बीते दिन आसमान में बादल भी छाए हुए थे।
मौसम में उतार-चढ़ाव
फरवरी महीने की बात करें तो बीते 10 दिनों में दो दिन, 4 और 5 फरवरी को छोड़कर बाकी 8 दिनों के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिसमें शुक्रवार को 23 डिग्री तापमान और शनिवार को 25 डिग्री तापमान थी, शनिवार के मुकाबले शुक्रवार को 8 डिग्री तापमान में गिरावट थी, जिसके कारण थोड़ी ठंड भी बढ़ गई थी।
ये भी पढ़ेः CM मोहन यादव ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, दीवार पर कमल बनाया, लिखा- एक बार फिर मोदी सरकार
हवा का भी रुख बदला
फरवरी के कुछ बीते दिनों में काफी तेज हवा का भी सामना करना पड़ा है जिसके कारण काफी ठंड भी हुई थी, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के कारण हवा ने अपना रुख बदल लिया था, जिसके कारण तेज हवा चल रही थी। फरवरी के शुरुआत में ही हवा ने अपना रुख बदल लिया था और हवा पूर्वी और पश्चिम दोनों दिशाओं से चलने लगी थी। पहाड़ों से बर्फबारी के कारण हवा का रुख उत्तरी भी हो गया। जिसके कारण मध्य प्रदेश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और काफी ठंड भी देखने को मिला है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
8 mins agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines