---विज्ञापन---

CM मोहन यादव ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, दीवार पर कमल बनाया, लिखा- एक बार फिर मोदी सरकार

CM Mohan Yadav Paint BJP Flower on Wall: भोपाल में सीएम मोहन यादव ने दीवार पर अपने हाथ से BJP फूल बनाया और 'एक बार फिर मोदी सरकार' लिखा है।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Paint BJP Flower on Wall: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। हाल ही में सीएम मोहन यादव भोपाल में भाजपा के एक अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन में सम्मिलित हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने अपने हाथों से दीवार पर कमल का फूल बनाया और इसके साथ ही स्लोगन ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ लिखा। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि मुझे सीएम होने के नाते पार्टी का काम भी करना है।

---विज्ञापन---

सीएम मोहन यादव का संबोधन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से ही दीवार लेखन का काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता से सहमति के बाद ही उनके घर की दीवारों पर इस लेखन किया जा रहा है। इस काम को करते हुए पार्टी स्वच्छता का भी खास ध्यान रख रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह जनता पार्टी है यहां पर हर कोई नीचे से लेकर ऊपर तक एक कार्यकर्ता है, जिसको जो काम मिल जाए, वह उसे पूरे भाव के साथ करता है। इसके बाद सीएम मोहन ने कहा कि वह सौभाग्यशाली है मध्य प्रदेश में देश के पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश काफी आगे बढ़ रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: MP के हजारों स्टूडेंट्स को तोहफा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मंडला में खोले जाएंगे 2 कॉलेज

क्या है भाजपा का चुनावी रंग?

लोकसभा चुनाव कुछ महीने में शुरू होने वाला है, ऐसे सभी पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में भाजपा भी देश के हर राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटी हुई है। अगर सिर्फ मध्य प्रदेश की बात करें तो पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को यहां से काफी अच्छा प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा भाजपा ने 2019 में देश की 29 राज्यों में 28 सीटें जीती थीं।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 11, 2024 02:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola