Madhya Pradesh Urination Scandal Returns: मध्य प्रदेश में एक बार फिर सीधी जैसा पेशाब कांड सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ग्राम प्रधान का पति है। साथ ही उसे भाजपा विधायक का सहयोगी भी बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी जमीन पर कब्जा करने गए दबंगों को एक शख्स ने रोका। इसके बाद दबंगों ने कब्जा करने से रोकने वाले शख्स की बुरी तरह पिटाई कर दी। जब पीड़ित बेहोश हो गया तो उसके ऊपर पेशाब कर फिर होश में लाए, फिर पिटाई की।
मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दलित है और चौपड़ाकलां ग्राम पंचायत में कोटवार (चौकीदार) के पद पर कार्यरत है। पीड़ित रामस्वरूप अहिरवार ने पुलिस से बर्बरता की पूरी कहानी बयां की है।
10 सितंबर की घटना, 5 आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की है। पीड़ित के मुताबिक, उसने भोपाल के एक गांव में दबंगों को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दबंग, ग्राम प्रधान के पति शेरू मीणा के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। जब उसने ऐसा करने से दबंगों को रोका तो उस पर हमला किया गया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे जबरन अपने कार में ले गए और सुनसान इलाके में उसकी बुरी तरह पिटाई की। वे उसे तबतक पीटते रहे, जब तक वो बेहोश नहीं हो गया। उसे होश में लाने के लिए दबंगों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया और फिर उसकी पिटाई की।
जानकारी के मुताबिक, पिटाई और पेशाब कांड के बाद आरोपी रामस्वरूप को शेरू मीणा के घर ले गए, यहां भी उसकी पिटाई की। कहा जा रहा है कि आरोपियों में शामिल शेरू मीणा को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का करीबी है। उधर, एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई करते हुए 7 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
11 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines