Madhya Pradesh ‘Padman’ Surendra Bavane: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘पैडमैन’ की कहानी से प्रेरित होकर मध्य प्रदेश का एक नौजवान लड़का साइकिल पर सवार होकर प्रदेश के गांव-गांव जा रहा है और वहां महिलाओं को पीरियड के दौरान गंदे कपड़े की जगह सेनेट्री पैड को इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर रहा है। इस दौरान यह नौजवान महिलाओं को पीरियड में गंदे कपड़े के इस्तेमाल से होने वाले इंफेक्शन और गंभीर बीमारी के बारे में बताया है।
शहडोल पहुंचा साइकिल वाला ‘पैडमैन’
इस नौजवान का नाम सुरेंद्र बावने है, जो पेशे से एक समाजसेवी है। अपने इस अभियान तहत साइकिल से पूरे प्रदेश का दौरा करते हुए सुरेंद्र बावने शहडोल पहुंचे। यहां उन्होंने कई बड़े अधिकारियों से मुलाकात और इस विषय पर काफी चर्चा की। सुरेंद्र बावने ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण आज भी महिलाएं पैड की जगह गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाती हैं। सुरेंद्र बावने ने यह भी बताया कि वह प्रदेश की सभी महिलाओं को सिर्फ यह संदेश देने और जागरुक करने के लिए साइकिल पर सफर कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 667 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के हाई प्रोफाइल स्कूल में 8 साल की मासूम से रेप, मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए सख्त, दिए कड़े निर्देश
सीएम मोहन करेगा यह खास मांग
सुरेंद्र बावने ने बताया कि उनका यह सफर भोपाल में खत्म होगा। यहां वह मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करेंगे और इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाने के लिए अपील करेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की भी मांग करेंगे। बता दें कि फिल्म ‘पैडमैन’ की कहानी महिलाओं की शारीरिक स्वच्छता पर आधारित थी। फिल्म में अक्षय कुमार और सोनम कपूर माहवारी के दौरान होने वाले इंफेक्शन से बचाने के नैपकिन पैड बनाकर महिलाओं के बीच सस्ते दामों में बेचते हुए दिखाई देते हैं। इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपनी छाप छोड़ी है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
9 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines