MP Metro Project CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के शहरों को मेट्रो सिटी बनाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं कोशिशों के तहत सीएम मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के काम को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने मेट्रो प्रोजेक्ट के काम की समीक्षा करते हुए विभाग के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। यह बैठक का आयोजन समत्व भवन में किया गया, जिसमें अधिकारियों के साथ प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी भी शामिल हुए थे।
2027 तक पूरा हो जाएगा मेट्रो का काम
इस बैठक में अधिकारियों ने बताया कि भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट (Bhopal Metro Project) के तहत सुभाष नगर से लेकर करोंद के रूट पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इस रूट होने वाले काम को लेकर बैठक में काफी चर्चा की हुई। मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट का सारा काम साल 2027 तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही बताया कि साल 2031 तक भोपाल मेट्रो से करीब 4.5 लाख लोग रोजाना सफर कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: MPPSC का पेपर हुआ लीक! 2500 रुपये में टेलीग्राम पर बिक रहा? जानें पूरा मामला
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट पर चर्चा
बैठक में इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम जारी है, मेट्रो का 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बैठक में बताया गया कि भोपाल में 27 और इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं और दिव्यांगजनों का खास ध्यान रखते हुए यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
10 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines