MP Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां प्रचार प्रसार के काम में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरह से निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा करवा रही है। इस दौरान निर्वाचन आयोग की टीम की आचार संहिता को लेकर सख्त है। प्रदेश में आचार संहिता लागू करने के लिए प्रशासन सी-विजिल एप के जरिए नागरिकों की भी मदद ले रही हैं। अब तक एप के जरिए कुल 1,473 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने खुद इसकी जानकारी दी है।
देश-दुनिया की पल-पल की अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर
सी-विजिल एप पर लोगों की शिकायत
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सी-विजिल एप पर 16 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक कुल 1,473 शिकायतें मिली हैं। इन सभी शिकायतों का उचित समाधान कर दिया गया है। सी-विजिल एप पर सबसे ज्यादा शिकायतें सागर जिले से आई हैं, जिसकी संख्या 165 है। वहीं ग्वालियर से 128, शहडोल से 69, उज्जैन से 111, खरगोन से 70, भोपाल से 53, रायसेन से 44, सीहोर से 60, राजगढ़ से 41, रीवा से 59, निवाड़ी से 51 और धार से 57 शिकायतें मिली हैं। पदाधिकारी राजन ने बताया कि सी-विजिल एप पर मिलने वाली सभी शिकायतों पर 100 मिनट के अंदर एक्शन लिया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election: भोपाल में मतदानकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू, निर्देश- माफ नहीं होगी कोई गलती
आचार संहिता के उल्लंघन की सीधी शिकायत
यह जानकारी देने के साथ-साथ निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रदेश की जनता से अनुरोध किया कि वह सी-विजिल ऐप के जरिए प्रशासन की इसी तरह से मदद करते रहें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से सी-विजिल ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप के जरिए कोई भी नागरिक चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सीधे पर कर सकता है।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines