Medical Field In Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार, 29 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रूपये ट्रांसफर करेंगे और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किए जा रहे हैं, जल्द ही हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी दो साल में लगभग 25 हजार पदों को भरने की कार्य-योजना है। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 200-250 एकड़ के क्षेत्र में मेडिकल पार्क विकसित होंगे, जिससे विभिन्न सुपर स्पेशलिटी सेवाएं आमजन को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
प्रदेश के कुल 346 सामुदायिक केन्द्रों को एफआरयू में उन्नत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे जनजातीय बहुल जिलों में सिकल सेल एनीमिया की जांच की जा रही है।
गंभीर मरीजों के लिए हवाई सेवा
पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से अत्यंत गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने संवेदनशील पहल की है। इस सेवा में प्रयुक्त होने वाले हेलीकाप्टर में स्ट्रेचर और पैरामेडिकल स्टॉफ की व्यवस्था रखी गई है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विलय का निर्णय सुशासन और कार्यदक्षता का उदाहरण बना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 4 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- ‘पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में मध्य प्रदेश भी निभा रहा है अहम भूमिका’, सेमिनार में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
14 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
17 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
23 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines