Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाराष्ट्र सरकार और वहां के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर करने के लिए धन्यावाद किया है। महेश्वर में ‘दशहरे’ के मौके पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले ने लोकमाता अहिल्या के कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना को जीवन्त कर दिया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि महेश्वर में टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा महेश्वर में ‘अहिल्या लोक’ बनेगा।
क्षेत्र में विकसित किया जाएगा इंडस्ट्रियल बेल्ट
सीएम मोहन यादव ने कहा कि महेश्वर के युवाओं को रोजगार देने के लिए क्षेत्र में इंडस्ट्रियल बेल्ट विकसित किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में टूरिज्म विलेज और ‘अहिल्या लोक’ भी बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन यदाव ने बताया कि आखिर शस्त्र पूजन के लिए महेश्वर को ही क्यों चुना गया? उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या सुशासन और लोक कल्याण का प्रतीक रही हैं। उन्होंने जनता की सुविधाओं से लेकर उनकी इच्छा, आकांक्षाओं के आधार पर सरकार चलाकर सुशासन का उदाहरण पेश किया गया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने अवैध शस्त्र जब्त करने वाले सब इंस्पेक्टर को 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य में चलेगा स्किल प्रोग्राम
43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण
सीएम मोहन यादव ने इस कार्यक्रम में रिमोट से महेश्वर में 83 करोड़ 20 लाख रुपये के 43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने महेश्वर में टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए खरगोन जिला शासन द्वारा तैयार किए गए ‘खरगोन वैभव पुस्तिका’ का विमोचन भी किया। इस मौके पर सरकार की अलग-अलग योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया गया।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines