CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में दूसरे राज्यों में पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बीते दिन सीएम मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इसी सिलसिले में गुरुवार को सीएम मोहन यादव झारखंड के हजारीबाग जिला जेल मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को ऐसी पटकनी दी है की धूल अभी तक उड़ रही है।
अमेठी में राहुल गांधी को मिली पटकनी
संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी की जीत को बात करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी जी का अमेठी से फॉर्म भरने आई थी। सीएम मोहन ने बताया कि उन्होंने स्मृति ईरानी से कहा कि राहुल गांधी यहां आने वाले हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया वो यहां नहीं आएंगे। इससे साफ है कि पिछली बार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी में जो पटकनी दी थी, उसकी धूल अभी तक उड़ रही है। जिसकी वजह से वह अब अमेठी नहीं आ सकते, क्योंकि उनमें इतना दम नहीं है।
यह भी पढ़ें: राजमाता के अंतिम दर्शन के लिए रानी महल पहुंचे कई बड़े नेता, CM मोहन यादव ने भी दी श्रद्धांजलि
हमारे आदर्श है भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण
इसके साथ ही उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का जीवन हमारे लिए आदर्श है। ये दोनों श्रीराम और श्रीकृष्ण इन दोनों के बीच 17 लाख साल का अंतर है। श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन में जब भी कठिनाइयां आईं तो इन्होंने समाज का साथ लेकर बड़ी से बड़ी चुनौतियों के साथ लड़ाई की।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines