---विज्ञापन---

सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को कहा ‘मिस्टर बंटाधार’, बोले- यहां से भी भगाएगी राजगढ़ की जनता

CM Mohan Yadav Targets Digvijay Singh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिग्गज नेता और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार भी बताया।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Targets Digvijay Singh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। अपने सभी रैली, चुनावी सभा और जनसभा में सीएम मोहन यादव कांग्रेस को लताड़ते दिखते हैं। हाल ही में न्यूज 24 के साथ खास बातचीत में भी सीएम मोहन यादव ने दिग्गज नेता और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार भी बताया।

देश में है मोदी के नाम का तूफान 

न्यूज 24 के साथ खास बातचीत में सीएम मोहन यादव ने कहा कि राजगढ़ में भाजपा की बंपर जीत होगी। पहले मिस्टर बंटाधार को भोपाल से जनता ने भगाया था। अब राजगढ़ की जनता भी मिस्टर बंटाधार को भगाएंगी। भाजपा प्रचंड बहुमत से सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सहित देश में मोदी की आंधी चल रही है। मोदी के नाम की सिर्फ लहर नहीं पूरा तूफान है। जनता के मन में मोदी और मोदी के मन में मध्य प्रदेश…। कोलार में रोड शो चल रहा है और जनता का प्यार मिल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘तीर धनुष रखने वाले आदिवासी भाइयों का प्रभु श्रीराम से है सीधा संबंध’- बैतूल में बोले MP सीएम मोहन यादव

कछुओं से की कांग्रेसियों की तुलना

सीएम मोहन यादव रविवार को राजगढ़ लोकसभा की सुसनेर विधानसभा जिला आगर मालवा की चुनावी जनसभा में शामिल हुए थे। यहां भी उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं की तुलना कछुओं से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संकट को देख कर कछुएं अपनी गर्दन और चारों पांव अंदर कर लेते हैं। उसकी तरह से कांग्रेस के प्रत्याशी भी मुसीबत से भाग जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की ये नकली व्यवस्था है, अंदर से जहर घुला हुआ है। उस जहर की कोई कल्पना नहीं कर सकता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 29, 2024 02:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola