Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सीधी से लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का आगाज कर दिया है। यहां सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले सीधी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा का नामांकन भरवाया। इसके बाद उन्होंने सीधी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी को 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा न करने पर भी तंज कसा।
कांग्रेस पर सीएम मोहन यादव का तंज
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय भारी संकट में है, जिससे वह निपट नहीं पा रही है। वहीं कांग्रेस की तरफ से 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा न होने पर तंज कसते हुए सीएम यादव ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने अभी भी तक राज्य में अपनी पार्टी के 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही सीएम यादव ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पूरा देश पीएम मोदी के पक्ष में है। प्रदेशवासियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूब पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर सख्त हुए मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी, जानें कहां चलेंगे मतदाता जागरुकता अभियान?
भाजपा के साथ है देश की जनता
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य की जनता की तरफ से भाजपा को काफी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि लोकतंत्र में सभी पार्टियां स्वस्थ रहें, हालांकि दुर्भाग्य से कांग्रेस की स्थिति कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं, वहीं अभी तक कांग्रेस ने प्रदेश में अपने 18 उम्मीदवारों के नामों तक की घोषणा नहीं की है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 mins agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines