छुट्टी पर नहीं जाएंगे मध्य प्रदेश के सरकारी स्टाफ, CM मोहन यादव का सख्त निर्देश

CM Mohan Yadav on Government Staff Leave: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निर्देश दिया कि अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में कोई सरकारी अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएगा।

CM Mohan Yadav on Government Staff Leave
विज्ञापन

CM Mohan Yadav on Government Staff Leave: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों की भलाई की भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से राज्य में 30 सितम्बर तक भारी बारिश की संभावना का अनुमान लगाया गया है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कहा कि अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएंगे। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए भारी बारिश के बीच भी आम लोगों का जीवन सामान्य रखने के लिए समय रहते जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है।

विज्ञापन

सीएम का अधिकारियों को निर्देश

बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारी और बाढ़ की स्थिति में लोगों के जीवन की सुरक्षा को बड़ी प्राथमिकता दी जाए। अगर भारी बारिश की वजह से किसी तरह की जनहानि हुई तो उसके लिए संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने के लिए राहत शिविर लगाएं जाए। इसके साथ ही इसमें सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएं। वर्षा का चक्र बदलने की वजह से सितंबर महीने में जितनी बारिश होनी चाहिए, उससे अधिक हो रही है। सीएम मोहन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय रहते निचली बस्तियों में रहने वालों को सतर्क किया जाए और जरूरत के अनुसार उन्हें राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाए। राहत शिविरों में स्वच्छ पीने का पानी और दवाई आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

फसलों के नुकसान का आंकलन

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि अधिकारियों को बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन और पशु हानि का सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सर्वे के बाद राहत राशि के वितरण में जरा भी न हो, बाढ़ और अतिवृष्टि से पीड़ितों को राहत देने के लिए पर्याप्त बजट मौजूद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ