
चुनावी नतीजे आते ही पीएम मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, कही ये बात
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra
Mallikarjun Kharge Targets PM Modi: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटों गिनती जारी है, अब तक के रुझानों में NDA और INDIA के बीच कांटे टक्कर चल रही है। मतगणना के दौरान सामने आए चुनावी नतीजों और रुझानों में INDIA गठबंधन को काफी अच्छी बढ़त मिली है। उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन को जनता का खूब समर्थन मिला है। वहीं इस बीच कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का यह आदेश स्वीकार है। देश की जनता ने इस बार किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। खासकर उस पार्टी को जो सिर्फ एक व्यक्ति के नाम पर वोट मांगते हैं। इससे यह साफ हो गया है कि ये चुनावी नतीजे सिर्फ मोदी जी के खिलाफ आए हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.