मध्य प्रदेश की मोहन सरकार राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। राज्य हर तरह से संपन्न हो, इसके लिए अलग-अलग देशों के साथ एमओयू साइन कर रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों स्पेन के दौरे पर हैं। सीएम मोहन यादव ने स्पेनिश फिल्म कमीशन के अध्यक्ष जुआन मैनुअल गुइमेरांस से मुलाकात की है। इस दौरान गुइमेरांस ने राज्य के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक को शानदार बताया।
उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा
राज्य के प्रतिनिधियों के साथ अपनी बैठक को काफी लाभदायक बताया। इस दौरान गुइमेरान्स ने स्पेनिश दर्शकों के लिए मध्य प्रदेश की नई चीजों पर प्रकाश डाला है। नए एमओयू के तहत फिल्म को एक व्यवसाय और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार मुलाकात थी। वह खुद भी एक बहुत ही दिलचस्प व्यक्ति हैं। इसके अलावा वह एक ऐसे दिलचस्प और स्पेनिश लोगों के लिए अभी तक कम चर्चित राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मेरे लिए यह जानना बहुत दिलचस्प रहा कि एमपी पर्यटन, फिल्म इंडस्ट्री में क्या खासियत रखता है। यह मुलाकात बहुत अच्छी रही है।
फिल्म को पर्यटन के रूप में बढ़ावा
स्पेनिश फिल्म आयोग का मुख्य लक्ष्य फिल्म को एक उद्योग के रूप में बढ़ावा देना और साथ ही फिल्म को पर्यटन के रूप में भी बढ़ावा देना है। पहला, मध्य प्रदेश और स्पेन के बीच और ज्यादा फिल्मी संबंध बनाना और मध्य प्रदेश या स्पेन में फिल्माई गई फिल्मों को दोनों देशों के विजिटर्स के लिए एक पर्यटन के रूप में पेश करना है। इसके पहले दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में निवेश के अवसरों पर उद्योगपतियों के साथ बातचीत की।
स्पेन में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हाई लेवल डेलिगेशन ने ग्रुपो ग्रानसोलर, मोवे, बैंको सैंटेंडर, एयरोगायरोकॉप्टर और नेचर बायो फूड्स के व्यापारिक नेताओं के साथ कई बैठकें कीं, जिसके दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य में निवेश के अवसरों को लेकर चर्चा की है।
वहीं, अपने एक्स पर एक पोस्ट में यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ग्लोबल डायलॉग 2025′ के तहत स्पेन यात्रा के पहले दिन मैड्रिड में आयोजित इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश बिज़नेस फोरम में उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत शामिल थी। मध्य प्रदेश टूरिज्म, मिनरल, आईटी, मेडिकल टूरिज्म, कपड़ा, रिन्यूएबल एनर्जी, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश के अपार अवसर देता है।
मध्य प्रदेश निवेश के लिए एक आदर्श जगह है। सीएम मोहन यादव 19 जुलाई तक स्पेन में रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान, उनका स्पेन में भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के साथ-साथ व्यापार और निवेश पर फोकस रहेगा। इसके अलावा मैड्रिड और बार्सिलोना में व्यापार मंचों के साथ बातचीत करेंगे। भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे और इंडस्ट्री टूर पर जाएंगे।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines