हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जब अधर्म बढ़ता है तब अवतारी पुरुष जन्म लेते हैं', भगवान परशुराम की जन्‍मस्‍थली पहुंचे CM मोहन यादव

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: धार में भगवान परशुराम जी की जन्‍मस्‍थली जानापाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब अवतारी पुरुष ने जन्म लिया और प्राणियों के कल्याण के लिए काम किया हैं।

विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही हैं। सभी बड़ी पार्टियों के बड़े नेता इन दिनों चुनावी सभाओं को संबोधित करने में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के धार लोकसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां वह डॉ. अंबेडकर नगर में परशुराम जी की जन्‍मस्‍थली जानापाव गए, जहां उन्होंने भगवान परशुराम जी के दर्शन किए और उनकी पूजा की। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए उन्हें देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व चलाने और धरोहरों को बचाने के लिए धन्यवाद किया।

सीएम मोहन यादव का संबोधन 

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत की एक विशेषता है। जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब अवतारी पुरुष ने जन्म लिया और प्राणियों के कल्याण के लिए काम किया हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के जानापाव की धरती पर भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इतना ही नहीं, भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र भी परशुराम जी ने दिया था। वहीं उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने आगे बताया कि परशुराम जी द्वारा दिया गया सुदर्शन चक्र बलराम जी से हिला ही नहीं था। वहीं श्रीकृष्ण ने योगबल के साथ सुदर्शन चक्र को धारण किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा पर भड़के शिवराज, राजनीति का जोकर बता बोले- इंन्हे कोई गंभीरता से नहीं लेता

धार्मिक स्थलों को बनाया जाएगा तीर्थ

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने यह निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में जहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई हैं, उन सभी स्थलों को तीर्थ बनाया जाएगा। इसके अलावा महेश्वर से लेकर जानापाव तक सभी किसानों के लिए ड्रिप आइरिगेशन योजना बनाएंगी। इस क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए हम लगातार विकास के कार्य करते रहेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola