मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा पर भड़के शिवराज, राजनीति का जोकर बता बोले- इंन्हे कोई गंभीरता से नहीं लेता

Shivraj Singh Chauhan Called Mani Shankar Iyer Joker: भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया है।

Shivraj Singh Chauhan Called Mani Shankar Iyer Joker
विज्ञापन

Shivraj Singh Chauhan Called Mani Shankar Iyer Joker: सैम पित्रोदा के बाद अब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से देश में राजनीति का माहौल काफी गर्म कर दिया है। दरअसल, मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान को परमाणु बम के लिए सम्मान देने की बात कर रहे हैं। अब उनके इसी बयान को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया है।

विज्ञापन

राजनीति के जोकर है ये दोनों

मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा के बयान की आलोचना करते हुए विदिशा सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा राजनीति के जोकर हैं। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। चुनाव में हार के डर से ये लोग उटपटांग बयान दे रहे हैं, जिसे जनता भी मनोरंजन के रूप में लेती है। इसके साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं को डरपोक कहा है।

इंडी गठबंधन पर शिवराज का वार 

शिवराज सिंह चौहान ने इंडी गठबंधन के नेताओं पर वार करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं का बौद्धिक दिवालिया हो गया है। ये UPA की ढीली ढाली सरकार नहीं है। भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच सीने वाले हैं। भाजपा किसी भी दोषी को छोड़ेगी नहीं। इंडी गठबंधन में डरपोक लोग हैं। बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने अपने वीडियो वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि ये उनका पुराना वीडियो है, जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ