Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन गुजरात के सूरत में आयोजित ‘जल संचय- जन भागीदारी- जन आंदोलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय जल मिशन के तहत चल रहे ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश देश की प्रमुख नदियों का मायका है। इसके अलावा मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां दो नदी जोड़ो परियोजनाओं क्रियान्वित हो रहा है।
‘नदियों का मायका है मध्य प्रदेश’
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की नर्मदा और ताप्ती नदी अपने मायके यानी मध्य प्रदेश को तो प्रफुल्लित करती ही है, साथ ही वह गुजरात को भी धन-धान्य से परिपूर्ण कर रही है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बना है, जहां नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत दो प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। इसके अलावा राजस्थान के मध्य प्रदेश चंबल- पार्वती- काली सिंध लिंक और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान के तहत दो प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। मध्य प्रदेश में करीब 3500 गांव के 13 हजार से अधिक लोगों ने संकल्प लेकर जल गंगा अभियान के तहत जल भंडारण क्षमता में वृद्धि के लिए 10 हजार से अधिक पोखर, तालाब, कुएं और बावड़ी का रेस्ट्रोरेशन किया गया।
यह भी पढ़ें: ‘मध्य प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’, कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने की तारीफ
जल संरक्षण और जल संग्रहण को बढ़ावा देने के लिए सूरत में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने नदी जोड़ो अभियान में मध्य प्रदेश की तरफ से किए जा रहे सहयोग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भू-जल संचयन के लिए मध्य प्रदेश के 3500 गांवों में 14 हजार बोर कराने का संकल्प लिया गया है जो अभिनन्दनीय है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines