Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा खास है। क्योंकि आज ग्वालियर में ‘रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव’ होने वाला है। सीएम मोहन यादव जल्द ही कॉन्क्लेव शामिल होंगे। इस कॉन्क्लेव में शामिल होने से पहले सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रकोष्ठ और मोर्चा की सदस्यता अभियान बैठक में शामिल हुए। बैठक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एक साथ पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ भाजपा के कारण ही देश में लोकतंत्र बचा हुआ है।
बीजेपी के कारण ही बचा है लोकतंत्र
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भापजा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने हमारी छाती 56 इंच कर दी है ये गौरवान्वित करने वाला पल है। पीएम मोदी रूस भी जाते है और यूक्रेन भी जाकर शांति की बात कर रहे हैं। ये विचार नीचे तक ले जाना है। हम आप सबकों सरकार में अच्छे सुझाव के लिए भी आमंत्रित करेंगे। देश में लोकतंत्र केवल बीजेपी के कारण बचा हुआ है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर काम किया है, लोकतंत्र को लेकर क्या बोलेगी?
यह भी पढ़ें: MP Regional Industrial Conclave: ग्वालियर में जुटेंगे देश-विदेश के निवेशक, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
मजबूती से काम कर रही सरकार और संगठन
पूरा संगठन जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान में काम करेगा। प्रकोष्ठों से चर्चा करने के बाद सरकार अलग-अलग प्रकोष्ठों के हिसाब से योजना बनाएगी। जिससे प्रकोष्ठों को आम लोगों के साथ जोड़ा जाएंगा। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में रीजनल इन्वेस्टर सबमिट को लेकर कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है। जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से सरकार प्रदेश में निवेश को लेकर काम कर रही है। सरकार और संगठन प्रदेश में एक साथ चलकर मजबूती में काम कर रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines