Diwali Gifts For MP Teachers: एमपी के लगभग दो लाख शिक्षकों को जल्द ही चौथा स्केल पे मिल सकता है, जिससे उनके वेतन में 3000 रुपए तक की बढ़त होने संभावना है। इसमें सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 सितंबर को सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) से परमिशन ली। इसके बाद फाइल को वित्त विभाग (Finance Department) को भेजा गया है।
एमपी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ने जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस आदेश को संचालक ने 4 अप्रैल को जारी किया था। आपको बता दें, इससे पहले इन टीचरों को इस लाभ से बाहर रखा गया था, लेकिन अब इन टीचरों को भी इस वेतनमान के अंतर्गत रखा जाएगा, जिससे उन्हें 3000 रुपए तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
35 साल की सेवा के बाद मिलेगा लाभ
आपको बता दें, पिछले साल, विधानसभा चुनाव से पहले, राज्य सरकार ने ऐलान किया था कि जिन कर्मचारियों की 35 साल की सेवा पूरी हो गई है, उन्हें चौथा समयमान वेतनमान दिया जाएगा। वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए थे और कई विभागों में यह वेतनमान दिया जाने लगा है। वहीं, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग से राय मांगी गई थी। अब यह फाइल वित्त विभाग के पास आ गई है। जल्द ही शिक्षकों को इसका फायदा मिल सकता है।
इन कर्मचारियों को मिला लाभ
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को अभी दस, बीस और तीस साल की सेवा पूरा करने पर पहला, दूसरा और तीसरा समयमान वेतनमान देने का नियम है। राज्य प्रशासनिक सेवा और वित्त सेवा के अधिकारियों को 5वां समयमान वेतनमान मिल रहा है। राज्य वन सेवा के अधिकारियों को चौथा समयमान वेतनमान मिल रहा है।
कैसे होगी सेवा की गणना
फोर्थ टाइम स्केल वेतनमान के लिए सेवा अवधि की गणना प्रतियोगी या चयन परीक्षा के माध्यम से भर्ती के पद पर पहली बार किए गए कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से की जाएगी। हाईएस्ट पे स्केल का लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को उन क्वालिफिकेशन को पूरा करना जरूरी होगा, जो सेवा भर्ती नियम के अनुसार पदोन्नति के लिए निर्धारित है।
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, पैरालंपिक खिलाड़ियों को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines