---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में नामांकन रैली के दौरान CM मोहन यादव का दावा, बोले- MP की 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगे

CM Mohan Yadav Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को बैतूल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के नामांकन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कई प्रत्याशियों द्वारा गुरुवार को नामांकन भरा गया। दरअसल, आज दूसरे चरण के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख थी। ऐसे में भाजपा के कुछ प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। बैतूल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव भी वहां मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

प्रदेश की 29 सीटों पर दर्ज करेगी भाजपा जीत

सीएम मोहन यादव बैतूल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के साथ निर्वाचन कार्यालय जाकर नामांकन दाखिल करवाया। इस दौरान कार्यालय के बाहर सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा देश मोदीमय हो गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। वहीं इन दिनों कांग्रेस में निराशा का माहौल है, जो कांग्रेसी हार रहे हैं वह सिर्फ EVM को दोष दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ज्यादातर या तो जेल में बंद हैं या फिर बेल पर बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लिए कुल 54 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

---विज्ञापन---

सीएम मोहन का कांग्रेस पर वार

सीएम मोहन यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने साफ तौर पर कह दिया है कि जो भ्रष्टाचार करेगा, वह नहीं बचेगा। इससे कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटका लगेगा। सीएम यादव ने कहा कि बैतूल के शहर में कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा और आमला की पूर्व कांग्रेस विधायक सुनीता बेले ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम ने मंच से कहा कि संसद में कांग्रेस खुद कह रही है इस बार 400 पार।

First published on: Apr 04, 2024 06:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola