MP CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार रात को इंदौर के अभय प्रशाल सभागृह में आयोजित देवी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह पहुंचे। यहां उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए देवी अहिल्याबाई होलकर की तुलना भारत माता से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में देवी अहिल्याबाई होलकर के शानदार इतिहास को शामिल करवाया जाएगा। इसके लिए मोड़ी लिपी का हिन्दी में अनुवाद करवाया जाएगा।
शिक्षा नीति में देवी अहिल्याबाई होलकर का इतिहास
कार्यक्रम को संबोधित में सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम लोगों ने भारत माता को देखा नहीं है, बस उनकी कल्पना की है। लेकिन जिसने मां अहिल्या को देखा होगा वो भारत माता के आंचल को महसूस कर सकता है। सिर्फ देवी अहिल्या माता के कारण ही आज लोगों को बनारस का आनंद, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद और काशी विश्वनाथ में रामेश्वरम जल का जलाभिषेक महसूस करने को मिल रहा है। इन सब की शुरुआत देवी अहिल्या माता ने की थी। मां अहिल्या की सेना ने दिल्ली के रायसिना गांव पर भी जीत का झंडा गाड़ा था। जहां अभी फिलहाल राष्ट्रपति भवन मौजूद है। बच्चों के बीच देवी अहिल्याबाई होलकर के शानदार इतिहास को पहुंचाने के लिए, इसे शिक्षा नीति में भी शामिल करवाया जाएगा। इसके लिए मोड़ी लिपी का हिन्दी में अनुवाद करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रात में अचानक CM मोहन यादव ने क्यों बुलाई पुलिस अधिकारियों की बैठक, ये थी वजह
देवी अहिल्याबाई होलकर का आदर्श शासन
मीडिया से बात करते हुए भी सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि मध्य प्रदेश के होलकर स्टेट से माता अहिल्या ने शासन सूत्र चलाया। उन्होंने जिस तरह अपने शासन के जरिए हमारी संस्कृतिक धारा और सनातन धर्म का उस काल में न केवल जीवनोद्धार कराया बल्कि नदी घाट, धर्मशालाएं और अन्य क्षेत्रों का निर्माण करवाया। यह सब उन्हें आदर्श बनाने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने अपने 28 साल के शासनकाल में मानव जीवन के लिए समर्पित होकर काम किया और एक आदर्श जीवन जिया है।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
2 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines