हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी भगोरिया पर्व और होली की बधाई, कहा- यह साल का सबसे प्रतीक्षित समय

MP CM Mohan Yadav In Bhagoria Festival 2024: होली से पहले मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके में भगोरिया उत्सव शुरू हो चुका है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी जनजातीय भाई-बहनों सहित पूरे प्रदेशवासियों को भगोरिया महोत्सव और होली की बधाई दी।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav In Bhagoria Festival 2024

MP CM Mohan Yadav In Bhagoria Festival 2024: होली का पर्व आने वाला है। इसकी झूम के बीच मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके में 18 मार्च से भगोरिया उत्सव शुरू हो चुका है। 25 मार्च को देशभर में रंगो वाली होली खेली जाएगी। इस बीच मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सभी जनजातीय भाई-बहनों सहित पूरे प्रदेशवासियों को भगोरिया महोत्सव और होली की बधाई दी। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में विकास हमारी प्राथमिकता है।

देशवासियों और सभी भाई-बहनों को बधाई

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि होली के पावन पर्व पर उनकी तरफ से प्रदेशवासियों, देशवासियों और सभी भाई-बहनों को बधाई। आदिवासी अंचल में विकास सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र में एक लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य चल रहे हैं। राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों को लेकर उन्होंने कहा कि वह मालवा क्षेत्र से हैं इसलिए वह भगोरिया त्योहार के महत्व को अच्छे से जानते हैं। यह साल का सबसे प्रतीक्षित समय है।

आपको बता दें कि सीएम डॉ मोहन यादव शनिवार को रतलाम-झाबुआ और धार लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। वह रात को बड़वानी में आराम करेंगे। वह यहां भगोरिया पर्व में शामिल होंगे और लोकसभा वार विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा भी करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव का शेड्यूल

मुख्यमंत्री यादव रतलाम पहुंचने के बाद होटल रूद्र पेलेस में रतलाम ग्रामीण और सैलाना विधानसभा की विस्तारित मीटिंग करेंगे। इसके बाद रतलाम के राणापुर जिला झाबुआ के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वह भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे और बाद में शाम 6 बजे वह अलीराजपुर में जोबट विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की मीटिंग करेंगे। यहां से वह कुक्षी पहुंचने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय प्रारंभ किया: मुख्यमंत्री मोहन यादव

उन्होंने कहा कि भगोरिया पूरे साल का सबसे ज्यादा आकर्षण और आनंद का त्यौहार है, जो बसंत ऋतु में आता है। फाल्गुन महीने का यह मस्ती भरा त्यौहार है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर एक नई यूनिवर्सिटी शुरू की गई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा धार, झाबुआ पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से वनसंपदा का भी क्षेत्र है इसलिए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की घोषणा की है। यहां अगले सत्र से कॉलेज बनना प्रारंभ हो जाएगा। हमारे पूरे अंचल में विकास की संभावनाओं को लेकर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रकार के विकास कार्य चल रहे हैं।

यहां उद्योग निवेश की भी बड़ी संभावना है। जो अति पिछड़ा क्षेत्र है, उसके लिए भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो घोषणा की है, उसके आधार पर पेसा एक्ट लगाते हुए सब विकास के कार्य कर रहे हैं। इससे लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola