---विज्ञापन---

MP में BJP की कार्यसमिति की बैठक में हुए कई फैसले, VD शर्मा बोले-सरकार बनने तक चेन की नींद न लें

MP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने चुनावी तैयारियां अब तेज कर दी हैं। आज राजधानी भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सत्ता और संगठन दोनों ही स्तर के सभी नेता शामिल हुए। इस बैठक में चुनाव को लेकर भी कई अहम फैसले हुए हैं। बीजेपी ने मोदी सरकार के 9 […]

---विज्ञापन---

MP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने चुनावी तैयारियां अब तेज कर दी हैं। आज राजधानी भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सत्ता और संगठन दोनों ही स्तर के सभी नेता शामिल हुए। इस बैठक में चुनाव को लेकर भी कई अहम फैसले हुए हैं। बीजेपी ने मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना को लेकर भी तैयारियां की हैं।

सरकार बनने तक चैन की नींद न लें

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ‘बैठक में सबसे बड़ी बात है की आज विधायक से लेके सांसद से लेकर महापौर भी शामिल हैं, इतनी बड़ी वृहद् संख्या में काम करने वाले कार्यकर्ता एकत्रित हुए है। इसलिए आज से सरकार बनने तक चैन की नींद न लें। केंद्र में सरकार के नौ साल पूरे हो रहे है, राजनीति और अलग वर्क कल्चर शुरू करने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। सीएम शिवराज अथक मेहनत और परिश्रम के साथ काम कर रहे है। हमारे मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड बनाया है सर्वाधिक समय तक सीएम रहने का प्रदेश का विश्वास हमारे सीएम ने जीता है। यहां बैठे कार्यकर्ता ही बीजेपी की ताकत हैं।’

---विज्ञापन---

कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘2003 में जब कांग्रेस की सरकार थी मिस्टर बंटाढार थे, 2003 के पहले मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था, दिग्विजय सिंह के राज्य में बंटढार हो गया था राज्य में विकास नहीं था। लेकिन अब चुनाव आते ही झूठ परसोने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय और कमलनाथ झूठ फैलाने का काम कर रहे थे। आज हम सबको खड़े होने पड़ेगा और जमीन तक बताना पड़ेगा की बीजेपी के राज्य में कैसे बदलाव हुआ।’

कांग्रेस केवल झूठ बोलने का काम नहीं कर रही बल्कि बहका भी रही है। 15 महीने के सरकार में कर्ज माफी बेरोजगारी भत्ता देने की बात की, लेकिन कुछ भी नहीं दिया। लेकिन हमने गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन करते हुए लोगो ने बलिदान दे दिए। धारा 370 इस पीढ़ी के सामने खत्म हुई गौरव का विषय है।’

---विज्ञापन---

संगठन की ताकत दिखाएंगे

वीडी शर्मा ने कहा कि अगर वो प्रहार और आक्रमण करना चाहते है, तो हम भी दिखायेंगे। आने वाले चुनाव तक हम अपने संगठन की ताकत दिखायेंगे, एक महीने अभियान में अपनी ताकत दिखायेंगे। ये ताकत बस बीजेपी के पास है। चाहे सोशल मीडिया हो या कोई और गर्व और ताकत के साथ जवाब देंगे की हमने क्या किया है। हम सब प्रवक्ता बनकर घूमेंगे, सरकार की योजना को मैदान में लेकर आना है। एक एक कार्यकर्ता को टीम स्पिरिट के साथ काम करना है।

First published on: May 19, 2023 05:46 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola